हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमन के उलेमा परिषद ने एक बयान जारी कर ईरान के इस्लामी गणराज्य के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता की घोषणा की है। यमन के उलेमा परिषद ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में ईरान के इस्लामी गणराज्य को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की हैं और विश्व के इस्लामी विद्वानों से अपील की है कि वह भाईचारे और इस्लामी दृष्टिकोण” अपनाते हुए तेहरान के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।
यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है जब हाल के सप्ताहों में ईरान के खिलाफ अमेरिका की धमकियां बढ़ गई हैं और ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके खिलाफ किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई का सामना अभूतपूर्व जवाब से किया जाएगा।
यमन के उलेमा परिषद ने कहा,हम ईरान में अपने भाइयों से धैर्य, संयम और दृढ़ता बनाए रखने का आह्वान करते हैं और इस बात पर ज़ोर देते हैं कि वे अमेरिका और इज़रायल की किसी भी मांग को न कबूल करें।
यमन के उलेमा परिषद ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ स्पष्ट रूप से कदम उठाने की भी मांग की। इस यमनी धार्मिक संस्था ने आगे “कुछ पक्षों की शर्मनाक चुप्पी और तटस्थता” की आलोचना करते हुए इस्लामी देशों की सरकारों, राष्ट्रों और सेनाओं से अधिक सक्रिय रुख अपनाने का आह्वान किया हैं।
यमन के उलेमा परिषद ने इस्लामी उम्मत को संबोधित एक आह्वान में “सार्वजनिक लामबंदी, तैयारी और उच्च स्तर की सतर्कता” पर जोर दिया और जिसे उसने “ईश्वर के मार्ग में जिहाद के लिए क़ुरआन के आह्वान” का ज़िक्र करते हुए, उसके प्रति जवाब देने की मांग की हैं।
आपकी टिप्पणी